Saturday, September 19, 2026

विधायक शिव ने 1100 दीयों से जगमगाया रुद्रपुर , ‘आशीर्वाद का दीया’ जलाकर मनाया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,रुद्रपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर भाजपा संत कबीर मंडल के कार्यकर्ताओं ने विधायक शिव अरोड़ा के नेतृत्व में ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम आयोजित किया। दक्ष चौक स्थित ग्रीन व्यू सिटी कॉलोनी में आयोजित कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने 1100 दीप प्रज्वलित कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना की।

भाजपा कार्यकर्ताओं ने पार्टी नेतृत्व के निर्देशानुसार आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में मिट्टी के दीयों को प्रज्वलित किया। दीपों से पूरा परिसर रोशन हो उठा और श्रद्धा एवं उत्साह का वातावरण दिखाई दिया। इसके उपरांत मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दीर्घायु होने तथा देश की सुख-समृद्धि की कामना की गई।

विधायक शिव अरोड़ा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर देशभर में विभिन्न सेवा एवं जनभागीदारी से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम के माध्यम से 1100 दीप जलाकर प्रधानमंत्री के प्रति शुभकामनाएं एवं मंगलकामनाएं प्रकट की गईं।

कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष मुकेश पाल, मंडल महामंत्री जितेंद्र संधू, वीरेंद्र सुखीजा, स्वाति शर्मा, पिंकी चतुर्वेदी, पार्षद एमपी मौर्य, किरण वर्मा, ममता त्रिपाठी, विक्की वाल्मीकि, नमन चावला, राज कोहली, सनी पासवान सहित भाजपा कार्यकर्ता एवं क्षेत्र के लोग मौजूद रहे।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.