मेष राशि: आज आपके भीतर ऊर्जा और आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत रंग लाएगी, लेकिन गुस्से या जल्दबाजी में कुछ कहने से बचें।
वृषभ राशि: नकारात्मक विचारों से दूरी बनाएं। आर्थिक मामलों में समझदारी से फैसले लें और व्यावहारिक नजरिया अपनाएं।
मिथुन राशि: आज आपको कोई अच्छी खबर मिल सकती है। पुराने निवेश से लाभ होने के योग बन रहे हैं।
कर्क राशि: चंद्रमा का गोचर आपकी रचनात्मकता और कलात्मकता में वृद्धि करेगा। बच्चों या भविष्य से जुड़ा कोई अहम विचार मन में आ सकता है। आर्थिक मामलों में आंकड़े देखकर ही निर्णय लें।
सिंह राशि: मन में अनावश्यक विचार हावी हो सकते हैं। खुद को शारीरिक गतिविधियों या व्यायाम में व्यस्त रखें।
कन्या राशि: मानसिक शांति के लिए दान-पुण्य और धर्म-कर्म के कार्यों में थोड़ा समय लगाएं।
तुला राशि: मानसिक स्पष्टता बनाए रखने के लिए भ्रम और उलझन से दूर रहें। यात्रा के योग बन सकते हैं।
वृश्चिक राशि: आपकी पुरानी चिंताएं समाप्त हो सकती हैं। पारिवारिक मामलों में राहत मिलेगी।
धनु राशि: आपका व्यक्तित्व आज आकर्षक रहेगा। शेयर बाजार या म्यूचुअल फंड में सोच-समझकर किया गया निवेश फायदेमंद हो सकता है।
मकर राशि: खुद को सकारात्मक बनाए रखें और कामकाज में एकाग्रता पर ध्यान दें।
कुंभ राशि: आज आपको अपने लिए पर्याप्त समय मिलेगा। सेहत अच्छी रखने के लिए लंबी सैर पर जाना फायदेमंद रहेगा।
मीन राशि: कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी और करियर में लाभ के अवसर बनेंगे। आपके काम की सराहना होगी




