Saturday, September 19, 2026

एसएसपी अजय गणपति ने विश्वकर्मा जयंती पर विधि-विधान से की पूजा-अर्चना, शस्त्रों, औजारों व मशीनों का पूजन कर श्रम और कौशल के प्रति सम्मान का दिया गया संदेश

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। यंत्रों एवं निर्माण के अधिष्ठाता देवता भगवान विश्वकर्मा के पूजन के शुभ अवसर पर आज  को पुलिस लाइन रुद्रपुर में एसएसपी अजय गणपति ने विधि-विधान से भगवान विश्वकर्मा जी की पूजा अर्चना की। इस दौरान दैनिक पुलिसिंग में प्रयुक्त होने वाले आधुनिक तकनीकी उपकरणों, शस्त्रों, वायरलेस सेटों एवं सरकारी वाहनों की आरती उतारकर उनके निर्विघ्न संचालन तथा जनसेवा की सफलता की कामना की गई।

इसी क्रम में फायर स्टेशन सहित जनपद ऊधम सिंह नगर की विभिन्न शाखाओं और समस्त थाना/कोतवाली परिसरों में भी अधिकारियों व कर्मचारियों ने श्रद्धाभाव एवं मंत्रोच्चार के साथ भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना की।

इस अवसर पर एसएसपी महोदय ने कहा कि भगवान विश्वकर्मा सृजन, कौशल, श्रम एवं कर्म के प्रतीक हैं। विश्वकर्मा जयंती हमें हुनर और रचनात्मकता का सम्मान करने की प्रेरणा देती है। हमारे कारीगर एवं शिल्पकार अपनी मेहनत व समर्पण से राष्ट्र निर्माण में अहम भूमिका निभाते हैं। उन्होंने समस्त पुलिस बल को बधाई देते हुए अपनी कर्तव्यनिष्ठा और कौशल से समाज के विकास में योगदान देने के लिए प्रेरित किया।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.