भोंपूराम खबरी,रुद्रपुर। ग्राम राधाकांतपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीणों ने फलदार पौधों के साथ रैली निकालकर उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। रैली का नेतृत्व भाजपा जिला उपाध्यक्ष अमित नारंग ने किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री के दीर्घायु होने की कामना करते हुए उनके नेतृत्व में देश में हो रहे विकास कार्यों को लेकर अपने विचार व्यक्त किए।
भाजपा जिला उपाध्यक्ष अमित नारंग ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश का सर्वांगीण विकास हुआ है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ समाज के सभी वर्गों तक पहुंच रहा है। जन्मदिन के अवसर पर फलदार पौधों के साथ रैली निकालने का उद्देश्य प्रधानमंत्री को शुभकामनाएं देने के साथ-साथ लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करना भी है।
कार्यक्रम में ग्राम प्रधान जगजीत सिंह, क्षेत्र पंचायत सदस्य पवित्र ढाली, मीना सरकार, ज्योत्सना विश्वास, आरती विश्वास, आरती मंडल, करुणा वैद्य, सविता वैद्य, लक्खन मंडल, पुलिन मंडल, तापस वैद्य, सूरज मिस्त्री, दिवाकर विश्वास, अभिषेक वैद्य, कौशल मंडल, संजीत मंडल, प्रदीप विश्वास सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। रैली के दौरान कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन को उत्साहपूर्वक मनाया और पौधरोपण के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।




