Saturday, September 19, 2026

विधायक बेहड़ का धुआंधार चुनावी अभियान, चार वार्डों में जनसभाएं कर मांगा कांग्रेस प्रत्याशियों के लिए समर्थन, सिरौलीकला में रशीदा बेगम के कार्यालय का उद्घाटन

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,किच्छा। गत रात्रि विधायक तिलक राज बेहड़ ने नगर पालिका चुनाव को लेकर धुआंधार चुनावी अभियान चलाया। उन्होंने वार्ड नंबर 7, 11, 14 एवं 13 में आयोजित जनसभाओं को संबोधित कर नगर पालिका अध्यक्ष पद के कांग्रेस प्रत्याशी राजेश प्रताप सिंह एवं कांग्रेस सभासद प्रत्याशियों के पक्ष में मतदान करने की अपील की।

जनसभाओं को संबोधित करते हुए विधायक बेहड़ ने कहा कि “कांग्रेस प्रत्याशी जनता के बीच रहकर चुनाव लड़ रहे हैं। किच्छा की जनता का जो स्नेह, विश्वास और समर्थन मिल रहा है, वह हमारे लिए बड़ी ताकत है। नगर के विकास और जनता की समस्याओं के समाधान के लिए कांग्रेस पूरी मजबूती के साथ काम करेगी।”

उन्होंने कहा कि “राजेश प्रताप सिंह एवं कांग्रेस के सभासद प्रत्याशियों को जनता का समर्थन मिलने से नगर में विकास कार्यों को गति मिलेगी। कांग्रेस का उद्देश्य चुनाव तक सीमित नहीं है, बल्कि चुनाव के बाद भी जनता के बीच रहकर उनकी समस्याओं के समाधान के लिए काम करना है।”

इसके पश्चात विधायक बेहड़ ने सिरौलीकला में नगर पालिका अध्यक्ष पद की कांग्रेस प्रत्याशी रशीदा बेगम के चुनावी कार्यालय का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर चुनाव अभियान में जुटने तथा कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में मतदान की अपील की।

इस अवसर पर सईदुल रहमान, सरवर हाजी, नारायण बिष्ट, राजेश प्रताप सिंह,दर्शन कोली, तस्लीम, राजा, मोहम्मद आरिफ, अफसार कुरैशी, सैम मलिक, यूनिस कुरैशी फरियाद शाह, अंग्रेज सिंह,आदि लोग उपस्थित रहे।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.