Tuesday, September 15, 2026

मोबाइल हैक होते ही पुलिसकर्मी के खाते पर साइबर ठगों का धावा, 1.42 लाख रुपये साफ

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,रुद्रपुर। पुलिस लाइन में तैनात पुलिसकर्मी के मोबाइल को हैक कर साइबर ठगों ने उसके बैंक खाते से 1.42 लाख रुपये उड़ा दिए। मोबाइल दो बार खराब होने के बाद रकम गायब होने का पता चला। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात साइबर ठग के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिसकर्मी नरेश सिंह ने बताया कि नौ सितंबर की शाम वह फिल्म देखने गया था। इसी दौरान उसका मोबाइल आन-आफ नहीं हो रहा था। अगले दिन परेड के दौरान उसने साथी पुलिसकर्मी को इसकी जानकारी दी। साथी ने मोबाइल चेक कर ठीक कर दिया। उस समय नरेश ने अपना बैंक खाता भी चेक किया था, जिसमें रकम सुरक्षित थी।

देर शाम मोबाइल फिर हैक हो गया। 11 सितंबर को उसने दुकान पर मोबाइल ठीक कराया और खाता चेक किया तो बैलेंस शून्य मिला। खाते से 1.42 लाख रुपये गायब थे। पुलिस रकम ट्रांसफर होने वाले खातों की जानकारी जुटा रही है।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.