Tuesday, September 15, 2026

यहां दो अज्ञात बदमाशों ने की युवक की गोली मारकर हत्या

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। हरिद्वार के बहादराबाद कोतवाली क्षेत्र के शांतरशाह मार्ग पर दो अज्ञात बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर बाइक मैकेनिक की हत्या कर दी। मैकेनिक की दुकान में घुसकर वारदात को अंजाम दिया गया। पुलिस ने मौके से कारतूस के कई खोखे बरामद किए हैं। खबर लिखे जाने तक हत्या के कारण का खुलासा नहीं हो पाया था। पुलिस घटना को रंजिश से जोड़कर देख रही है।

पुलिस के अनुसार, 25 वर्षीय हैप्पी पुत्र राजकुमार निवासी ग्राम शांतरशाह बहादराबाद क्षेत्र में पतंजलि शांतरशाह मार्ग पर बाइक मैकेनिक की दुकान चलाता था। सोमवार देर शाम को वह दुकान पर मौजूद था।

इसी दौरान मुंह पर सफेद कपड़ा बांधकर दो आरोपी वहां पहुंचे। दोनों ने आते ही हैप्पी पर फायरिंग शुरू कर दी। सरेआम हुई हत्या से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर समेत पुलिस के कई अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच की। आरोपियों की तलाश की जा रही है।

बांधकर दो आरोपी वहां पहुंचे। दोनों ने आते ही हैप्पी पर फायरिंग शुरू कर दी। सरेआम हुई हत्या से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर समेत पुलिस के कई अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच की। आरोपियों की तलाश की जा रही है।

वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों आरोपी आसानी से मौके से फरार हो गए। पुलिस ने हैप्पी को अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर ने बताया कि आरोपियों की तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। जल्द मामले का खुलासा किया जाएगा।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.