Tuesday, September 15, 2026

उत्तराखंड पुलिस महकमें में भारी फेरबदल

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,देहरादून। उत्तराखंड शासन ने पुलिस महकमे में बड़े पैमाने पर तबादले किए गए हैं। तबादला सूची में नैनीताल जिले को भी नया अपर पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी मिला है। पुलिस अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नई तैनाती पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।

 

तबादला लिस्ट के मुताबिक अपर पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल को उपसेनानायक, 31वीं वाहिनी पीएसी रुद्रपुर भेजा गया है, जबकि अपर पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा हरबन्स सिंह को अपर पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी, नैनीताल की जिम्मेदारी सौंपी गई है

इसके अलावा प्रमोद कुमार को अपर पुलिस अधीक्षक नगर देहरादून से अपर पुलिस अधीक्षक नगर रुद्रपुर, स्वतंत्र कुमार सिंह को अपर पुलिस अधीक्षक सतर्कता सेक्टर देहरादून से अपर पुलिस अधीक्षक देहात-2 देहरादून और उत्तम सिंह नेगी को अपर पुलिस अधीक्षक ऊधमसिंहनगर से अपर पुलिस अधीक्षक सतर्कता सेक्टर देहरादून भेजा गया है।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.