भोंपूराम खबरी। रुद्रपुर स्टेडियम में आयोजित विद्यालयी खेल-कूद खो- खो प्रतियोगिता में पंतनगर की अंडर – 14, अंडर-17 एवं अंडर-19 तीनों टीमों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ਤੀਰ हासिल की।

अंडर-14 एवं अंडर-17 टीम ने विजडम पब्लिक स्कूल को पराजित किया। अंडर-17 टीम ने विजडम पब्लिक स्कूल एवं चुटकी देवरिया, फाजलपुर की टीमों को हराकर जिला स्तर के लिए स्थान बनाया। वहीं अंडर-19 टीम ने फाजलपुर को पराजित कर जिला स्तर के लिए अपना स्थान सुनिश्चित किया।
इस प्रकार पंतनगर की अंडर – 14, अंडर-17 एवं अंडर-19 तीनों टीमें अब जिला स्तर पर पतिभाग करेंगी।
इस अवसर पर ब्लॉक समन्वयक कमल सक्सेना, क्रीड़ा प्रभारी पुष्पा रावत और महेंद्र तथा अन्य शिक्षक मौजूद थे।




