Friday, April 24, 2026

रुद्रपुर में बिरयानी से बवाल! हिंदू नाम से ऑर्डर, असलियत खुलते ही मचा हंगामा

Share

भोंपूराम खबरी,रुद्रपुर | उत्तराखंड: रुद्रपुर शहर में ऑनलाइन फूड ऑर्डर को लेकर बड़ा विवाद सामने आया है। चिकन बिरयानी के एक ऑर्डर ने ऐसा तूल पकड़ा कि मौके पर हंगामे की स्थिति बन गई और पुलिस को हस्तक्षेप करना पड़ा। फिलहाल पुलिस ने मामले में रेस्टोरेंट संचालक को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है।

क्या है पूरा मामला?

जानकारी के अनुसार, एक युवक ने मोबाइल ऐप के जरिए चिकन बिरयानी ऑर्डर की थी। ऑर्डर के बाद उसे संदेह हुआ कि जिस नाम से रेस्टोरेंट ऐप पर दिख रहा है, उस नाम की कोई दुकान त्रिशूल चौक क्षेत्र में मौजूद नहीं है। शक होने पर युवक ने अपने साथियों को इसकी जानकारी दी।

कुछ ही देर में कई युवक मौके पर पहुंच गए और डिलीवरी राइडर का इंतजार करने लगे। जैसे ही डिलीवरी बॉय वहां पहुंचा और उसने एक युवक से खाना लिया, वहां मौजूद लोगों ने उसे रोक लिया और पूछताछ शुरू कर दी।

नाम बदलकर रजिस्ट्रेशन का आरोप

4

:

मौके पर मौजूद युवाओं ने आरोप लगाया कि रेस्टोरेंट संचालक ने ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर हिंदू नाम से रजिस्ट्रेशन कर रखा है, जबकि वास्तविकता कुछ और है। इस बात को लेकर वहां विवाद बढ़ गया और लोगों ने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया।

मौके पर पहुंची पुलिस, स्थिति संभाली

विवाद बढ़ता देख किसी ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही रुद्रपुर कोतवाली पुलिस टीम मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को समझाकर शांत कराया। पुलिस ने हालात को बिगड़ने से पहले ही नियंत्रण में ले लिया।

पुलिस ने दुकानदार को लिया हिरासत में

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने शिकायतकर्ता की तहरीर के आधार पर रेस्टोरेंट संचालक को हिरासत में ले लिया है।

एसएसआई अनिल जोशी ने बताया कि पूरे मामले की जांच की जा रही है और जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसी आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

शांति बनाए रखने की अपील

पुलिस ने साफ किया है कि किसी को भी कानून अपने हाथ में लेने की इजाजत नहीं है। शहर में शांति व्यवस्था बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी है। पुलिस ने साफ किया है कि किसी को भी कानून अपने हाथ में लेने की इजाजत नहीं है। शहर में शांति व्यवस्था बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी है

 

Read more

Local News

Translate »