Friday, April 24, 2026

यहां अनियंत्रित होकर खाई में गिरा पिकअप वाहन, चालक की मौत

Share

भोंपूराम खबरी,टिहरी। टिहरी में तड़के दर्दनाक हादसा हो गया। घुत्तू के समीप एक पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा। हादसे में चालक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, एक घायल को एसडीआरएफ की टीम ने रेस्क्यू कर बाहर निकाला।

जानकारी के अनुसार, सुबह करीब साढ़े चार बजे एसडीआरएफ को वाहन खाई में गिरने की सूचना मिली थी। टीम ने मौके पर पहुंचकर पिकअप वाहन (यूके 07 सीडी 0854) को खाई में गिरा पाया। वाहन में दो व्यक्ति व एक खच्चर सवार थे।

टीम ने रेस्क्यू कर घायल पूरन सिंह(55 )पुत्र रूप चंद्र सिंह निवासी ग्राम साथियाला पट्टी भिलग टिहरी गढ़वाल को निकाला। जबकि बॉबी(28)पुत्र जगबीर लाल निवासी खलासी पट्टी पालीगढ़ और खच्चर की मौत हो चुकी थी। घायल को अस्पताल ले जाया गया है।

Read more

Local News

Translate »