Saturday, April 25, 2026

उत्तराखंड यूथ कांग्रेस कमेटी में रिजवान अंसारी के प्रदेश महासचिव एवं तरुण नेगी के नगर अध्यक्ष पद पर निर्वाचित होने पर तिलक राज बेहड़ के निवास पर फूलमालाओं से हुआ भव्य स्वागत

Share

भोंपूराम खबरी। उत्तराखंड यूथ कांग्रेस कमेटी में रिजवान अंसारी के प्रदेश महासचिव एवं तरुण नेगी के नगर अध्यक्ष पद पर निर्वाचित होने के उपलक्ष्य में तिलक राज बेहड़ के निवास पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमे बड़ी संख्या में उपस्थित कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दोनों नव निर्वाचित पदाधिकारियों का फूलमालाओं से भव्य स्वागत किया एवं मिष्ठान वितरण कर अपनी खुशी प्रकट की।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए किच्छा विधायक तिलक राज बेहड़ ने कहा कि युवाओं का भविष्य यूथ कांग्रेस में सुरक्षित है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी सदैव लोकतंत्र, सामाजिक न्याय, समानता एवं विकास की रीति-नीतियों पर चलने वाली पार्टी रही है, जिसमें युवाओं को आगे बढ़ने और नेतृत्व करने के भरपूर अवसर मिलते हैं।

उन्होंने सभी युवाओं से आह्वान किया कि वे कांग्रेस की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाएं और नगर हित, प्रदेश हित एवं समाज हित में सक्रिय भूमिका निभाते हुए संगठन को और अधिक मजबूत बनाएं।

 

श्री बेहड़ ने आगे कहा कि वर्तमान समय में पूरे प्रदेश में कांग्रेस के पक्ष में सकारात्मक माहौल है और आगामी 2027 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पूर्ण बहुमत के साथ अपनी सरकार बनाएगी।

 

इस अवसर पर उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं ने नव निर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए संगठन को मजबूती प्रदान करने एवं कांग्रेस की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।

 

कार्यक्रम में वरिष्ठ कांग्रेस नेता मोहनखेड़ा, किन्नू शुक्ला, व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय जुनेजा, पार्षद परवेज कुरैशी, छात्र संघ उपाध्यक्ष चेतन भट्ट, सोफिया मनी, मोनिका ढाली, शाहवेश, फरमान, अजय बिष्ट, मोहन पांडे, सुरेश सिंह, सुमित तोमर, विशाल जोशी, नितिन पांडे, अशोक सिंह मुकेश, फैजल खान, फरमान जुनैद सहित अनेक कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

Read more

Local News

Translate »