Monday, August 31, 2026

आकांक्षा बनी एनएसयूआई की कॉलेज कोर्डिनेटर

Share


रूद्रपुर।
भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) रूद्रपुर की कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए उत्तराखण्ड कांग्रेस कमेटी के प्रदेश महामंत्री हिमांशु गाबा के कार्यालय पर महानगर उपाध्यक्ष सुरूचि गक्खर द्वारा आकांक्षा रस्तोगी को एसआईएमटी काॅलेज के कोर्डिनेटर की जिम्मेदारी सौंपी गई। रस्तोगी ने कहा कि एनएसयूआई के प्रति छात्रों का रूझान बड़ रहा है व छात्रों की कालेज से संबंधित समस्याओं को वह हर सभव स्तर तक पहुंचाने व उन समस्याओं का निस्तारण करने हेेतु प्रयास करेगी। वही गाबा ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में एनएसयूआई व छात्र वर्ग की एक अहम भूमिका रहेगी। इस दौरान महानगर उपसचिव अमन जौहरी, नितिन गक्खर, शिवम राज, गौतम गुप्ता, रोहित आर्य, पवन दुआ, हर्षित मिश्रा, तरूण आर्य आदि मौजूद थे।

Read more

Local News

Translate »