Monday, August 31, 2026

गलन और शीतलहर से काँप उठा तराई का क्षेत्र

Share

 रुद्रपुर।  बीते दो दिन से तराई के मैदानी क्षेत्र में शीतलहर चलने से मौसम में ठंड का कहर जारी है। सुबह कोहरा होने व दिन भर शीतलहर चलने के कारण लोग ठिठुरते नजर आए। अत्यधिक ठंड होने के कारण क्षेत्र के तापमान में गिरावट देखी जा रही है। सुबह कोहरा छाया रहने से वाहन चालकों को परेशानी उठानी पड़ी है। वाहन चालक फाग लाइटों के सहारे अपने गंतव्य पहुंच रहे हैं।

ठंड से बचाव के लिए शहर से लेकर गांव तक लोग अलाव का सहारा लेते नजर आएं। दिन भर शीतलहर चलने से ठंड का अहसास रहा। क्षेत्र का अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस मापा गया। केवल जरुरी कामों से ही लोग बाहर निकले और सभी ने गरम कपड़ों से अपने शरीर पूरी तरह ढक रखे थे। सर्दी का प्रकोप लगातार बढ़ रहा है। वहीं, गलन के साथ शीतलहर भी लोगों को कांपने पर मजबूर कर रही है। जनवरी माह की शुरुआत में जहां ठंड का प्रकोप कुछ कम हुआ था तो बीते तीन दिनों से ठंड अपना प्रचंड रूप दिखा रही है। एकाएक जबरदस्त ठिठुरन पड़ रही है तो शीतलहर से हालत बेकाबू हो रहे हैं। सोमवार को भी सुबह के समय शीतलहर चलने के साथ सर्दी हालत पतली करती रही। मौसम में कोहरे की धुंध छाई रही। दोपहर बाद तो गलन अपने पूरे शबाब पर पहुंच चुकी थी। सर्दी के सितम को देखते अंदाजा लगाया जा रहा है कि हाल फिलहाल राहत मिलने वाली नहीं है। शीतलहर और ठिठुरन के कारण लोग घरों में कैद होने को मजबूर हो गए। पंतनगर विश्वविद्यालय के मौसम विज्ञानी डॉ आरके सिंह के मुताबिक इस हफ्ते ठंड से राहत मिलने वाली नहीं है

Read more

Local News

Translate »