Saturday, November 21, 2026

मृतक के परिवार को आर्थिक सहायता का सौपा गया चेक, सड़क हादसे में हुई थी मृत्यु

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,रूद्रपुर। गत जुलाई माह में सड़क हादसे में मारे गये एक ग्रामीण के परिवार को विधायक राजकुमार ठुकराल ने मुख्यमंत्री राहत कोष से स्वीकृत आर्थिक सहायता का चेक सौंपा और आगे भी हरसंभव मदद का आश्वासन दिया।

बता दें कि ग्राम जाफरपुर निवासी अजय ग्रोवर 28 जुलाई को सड़क हादसे में घायल हो गये थे अगले दिन 29 जुलाई को उनका निधन हो गया था, जिससे परिवार के सामने रोजी रोटी का संकट खड़ा हो गया। अजय ग्रोवर की चार बहनें और तीन पुत्रिया हैं। परिवार की आर्थिक स्थिति को देखते हुए विधायक राजकुमार ठुकराल ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मिलकर परिवार को आर्थिक सहायता देने का आग्रह किया था जिसके बाद सीएम ने पीड़ित परिवार को एक लाख की आर्थिक सहायता की स्वीकृति प्रदान की। एक लाख की धनराशि का चेक विधायक राजकुमार ठुकराल ने ग्रामीणों की मौजूदगी में स्व. अजय ग्रोवर की पत्नी मीनाक्षी ग्रोवर को प्रदान किया। साथ ही उन्होंने भविष्य में भी हरसंभव मदद का आश्वासन दिया। इस अवसर पर पूर्व जिला पंचायत सदस्य राजेश बजाज, दुलाल मलिक, सरिता बठला, विनोद बत्रा, सुब्रतो बाछाड़, विजेन्द्र बठला, गोपाल सरकार, विजय सिडाना, प्रेम ग्रोवर, सुरेन्द्र बत्रा, जितेन्द्र बठला, ज्ञान स्वरूप ग्रोवर, राजेन्द्र कुमार बत्रा, आशीष ग्रोवर, कृष्णा दास ग्रोवर, एकता ग्रोवर आदि समेत कई लोग मौजूद थे।

 

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.