Sunday, November 15, 2026

बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए काग्रेस ने की मोबाइल किचन की व्यवस्था

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,रूद्रपुर। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आहवान पर रूद्रपुर में कांग्रेस नेताआंे ने बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए अभियान छेड़ा है। अभियान के तहत कांग्रेस कार्यकारी जिलाध्यक्ष हिमांशु गावा, कामगार कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सीपी शर्मा, पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष संदीप चीमा, पार्षद मोहन खेड़ा ने प्रभावित इलाकों में मोबाइल किचन की व्यवस्था की है। जिसके तहत कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने खेड़ा बस्ती के निचले इलाकों में प्रभावित लोगों तक पहुंचकर सैकड़ों लोगों को पुलाव वितरित किया। इस दौरान कार्यकारी जिलाध्यक्ष हिमांशु गावा ने कहा कि आपदा प्रभावित क्षेत्रों में भोजन वितरण का अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। जब तक आपदाग्रस्त क्षेत्रों में स्थिति सामान्य नहीं होती तब तक कांग्रेस की मोबाइल किचन प्रभावित इलाकों तक पहुंचती रहेगी। जिलाध्यक्ष ने भाजपा सरकार पर निशाना साधाते हुए आपदा प्रबंधन में पूरी तरह विफल होने का भी आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि राहत के नाम पर महज 3800 रूपये का चेक देकर पीड़ितों का मजाक उड़ाया जा रहा है। बाढ़ से लोगों के घर तबाह हो चुके हैं उनके सामने सामने भूखे मरने के हालात हैं ऐसी विकट परिस्थितियों में भी सरकार और भाजपा के जनप्रतिनिधि सिर्फ भरोसे का मरहम लगा रहे हैं। कामगार कांग्रस के प्रदेश अध्यक्ष सीपी शर्मा ने कहा कि सरकार की गलत नीतियों के कारण आपदा में भारी नुकसान झेलना पड़ा है। सरकार खानापूर्ति करने के बजाय वास्तव में आपदा प्रबंधन तंत्र को समय पर अलर्ट करती तो आज हजारों लोग बेघर नहीं होते। उन्होंने कहा कि गरीब मजदूरों को खाने के लाले पड़े हैं। इसकी कीमत भाजपा सरकार को आगामी विधानसभा चुनाव में चुकानी पड़ेगी। कांग्रेस नेता संदीप चीमा और पार्षद मोहन खेड़ा ने कहा कि आपदा पीड़ितों की मदद के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति की जा रही है। आपदा से हर तरफ हाहाकार मचा हुआ है। व्यापारी उद्योगपतियों, किसानों के साथ साथ आम आदमी को भी सिर्फ झूठे आश्वासन देकर ठगा जा रहा है। इस दौरान नंद किशोर गंगवार, रजत बाम्बा, सुनील जंडवानी, श्याम कोली, विरेंद्र कोली आदि भी मौजूद थे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.