Sunday, November 15, 2026

बेरहम पिता ने 6 साल की मासूम को नुकीली वस्तु से गोदा

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी, रुद्रपुर। 6 साल की मासूम के साथ पिता ने दिखाई बेरुखी। बच्ची को निकीली वस्तु से छेदा। सोशल मीडिया पर पोस्ट वायरल होने पर कुछ समाजसेवियों ने बेरहम पिता को पकड़ पुलिस के हवाले किया। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी। वही मामला सामने आने पर बच्ची की पीड़ा देख सबके दिल पसीज गए। 

जानकारी के अनुसार गूलरभोज निवासी एक महिला के अपने पति और छह वर्ष की पुत्री के साथ रुद्रपुर की ईश्वर कालोनी में किराए के मकान में रह रही थी। वही महिला के माँ-बाप की मृत्यु के बाद उसका कोई नही था। वह घर की इकलौती लड़की थी। शादी के बाद वह पति के साथ रह रही थी।

महिला का आरोप है कि उसका पति उसे अनाथ समझ कर बुरी तरह पीटता था। जिस पर वह पिता के मकान में आकर रहने लगी। बाद में उसके पति ने उससे माफी मांगी और साथ आकर रहने का आग्रह किया। उसने पति को माफ कर दिया और रुद्रपुर आ गई, मगर उसे पता नहीं था कि पति के इरादे कितने खतरनाक हैं।

पत्नी के वापस आने पर उसके पति ने घर छोड़कर मायके जाने के लिए पीटा। इसके बाद पत्नी को सबक सिखाने के उद्देश्य से उसक छह वर्षीय बेटी पर अपनी दरिंदगी दिखाई। यही नही बच्ची के पूरे शरीर को नुकीली वस्तु से गोद डाला। जिससे बच्ची दर्द से बिलखती रही, मगर दया करने के बजाय वह उसे बुरी तरह पीटता रहा। घंटों तक उसने हैवानियत दिखाई। इसके बाद पायल मौका देख कर अपने मायके चली गई और उसने बेटी का फोटो फेसबुक पर डाल दिया। जिसके वायरल होने पर कुछ समाजसेवियों ने उसका संज्ञान लिया और पति को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। कोतवाल विजेंद्र शाह ने बताया कि आरोपी पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। दोषी को किसी कीमत पर बक्शा नही जाएगा। सीओ सिटी अमित कुमार ने बताया कि बच्ची का मेडिकल कराया गया है। वही माँ को भी बुला लिया गया है। मुकदमा दर्ज करने की तैयारी की जा रही है। 

 

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.