Monday, August 31, 2026

रिक्शा और ठेला व्यवसाइयों को दो हज़ार मास्क और सेनिटाइजर वितरित करने का अभियान हुआ शुरू

Share

भोंपूराम खबरी,रुद्रपुर। उत्तराखंड प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी की वरिष्ठ उपाध्यक्ष ने दो हज़ार मास्क और सेनिटाइजर ठेला व्यवसायियों को वितरित करने का अभियान शुरू किया। पहले दिन 200 लोगो को वितरित किये।

मंगलवार को उत्तराखंड प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी की वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं रुद्रपुर नगर पालिका परिषद की पूर्व अध्यक्ष मीना शर्मा ने अग्रसेन चौक पहुंचकर जहां टुकटुक चालको, रिक्शा और ठेली वालों को मास्क और सैनिटाइजर बांटने का अपना अभियान शुरू किया।

इस दौरान उन्होंने कहा कि कोरोनावायरस संक्रमण के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से उन्होंने आज से यह अभियान शुरू किया है जिसके तहत वह शहर और ग्रामीण इलाके में 2000 से भी अधिक टुकटुक चालकों, रिक्शा चालकों और गरीब मजदूर, ठेली वालों को मास्क और सैनिटाइजर बांटने का काम करेंगी। कहा कि आज पहले दिन उन्होंने अग्रसेन चौक से बाटा चौक और फिर अग्रसेन चौक से गुरु नानक इंटर कॉलेज तक 200 से भी अधिक ठेली वालों को मास्क और सैनिटाइजर बांटने का कार्य किया है। साथ ही हर किसी को मास्क और सैनिटाइजर की उपयोगिता के बारे में भी जानकारी दे रही है। जिससे वह इसके प्रति जागरूक हो सके और कोरोना वायरस से उनका बचाव हो सके। बताया कि बुधवार को यह अभियान डीडी चौक से प्रारंभ होगा। इस अवसर पर सरोज रानी, मोनिका ढाली, पूनम गुप्ता आदि उपस्थित थे।

Read more

Local News

Translate »