Monday, August 31, 2026

रैकिट बैंकाईजर इण्डिया, सितारगंज ने 150 ऑक्सीजन सिलेंडर जिला प्रशासन को सौपे

Share

भोंपूराम खबरी,रूद्रपुर। रैकिट बैंकाईजर इण्डिया प्रा. लि., सितारगंज के सहायक डायरेक्टर सचिन्द्र कुमार ने कलेक्ट्रेट पहंुचकर जिलाधिकारी रंजना राजगुरु को कोविड-19 संक्रमण को दृष्टिगत रखते हुये 150 आॅक्सीजन सिलेण्डर, 13 हजार डिटाॅल साबुन, 15 हजार हैण्डवाॅस सौपे। जिलाधिकारी रंजना ने रैकिट बैंकिजर प्रा. लि. के अधिकारियों का अभार व्यक्त करते हुये कहा कि यह एक सराहनीय कदम है इससे लोगों को लाभ मिलेगा। वही उन्होंने सीएमओ को निर्देश दिये कि आवश्यकता वाले चिकित्सालयों को उक्त सामाग्री आवश्कतानुसार उपलब्ध कराये।

इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी उत्तम सिंह चैहान, मुख्य कोषाधिकारी शिवानी पाण्डे, मुख्य चिकित्साधिकारी डाॅ. डीएस पंचपाल, तथा कम्पनी के विकास सिंह व अंकित भारद्वाज मौजूद थे।

Read more

Local News

Translate »