
भोंपूराम खबरी,रुद्रपुर –वार्ड 37 के पार्षद बबलू सागर पिछले कई दिनों से निरंतर प्रातः दरिया नगर वार्ड को सैनिटाइज करने में जुटे हुए हैं। उन्होंने बताया कि उनका लक्ष्य संपूर्ण वार्ड की प्रत्येक गली को सैनिटाइज करना है। जिसके लिए वह निरंतर प्रातः काल से ही कार्य में जुट जाते हैं। सागर ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल के सात वर्ष पूर्ण होने पर उन्होंने वार्ड के मोहल्ला रविंद्र नगर एवं दरिया नगर व कल्याणी व्यू में प्रत्येक घर को सैनिटाइज करने का अभियान चलाया हुआ है। भाजपा द्वारा चलाए जा रहे सेवा ही संगठन अभियान के तहत वह वार्ड के जरूरतमंद लोगों की हर संभव मदद करने से भी पीछे नहीं हट रहे और उन्हें राशन, सैनिटाइजर, मास्क सहित आवश्यक चीजें पहुंचा रहे हैं। सागर ने बताया कि वार्ड के दिव्यांग, बुजुर्ग, विधवा एवं बीमार लोगों की सेवा करने से उन्हें आत्मिक शांति मिलती है। लोगों की सेवा करने की प्रेरणा उन्हें परिवार के वरिष्ठ जनों से मिली है।




