Monday, August 31, 2026

पुलिसकर्मियों, होमगार्ड और विभिन्न लोगो को वितरित किये मास्क व सैनिटाइजर

Share

भोंपूराम खबरी, रूद्रपुर। उत्तराखंड प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी की वरिष्ठ उपाध्यक्ष और रुद्रपुर नगर पालिका परिषद की पूर्व चेयरपर्सन मीना शर्मा ने अपना अभियान जारी रखते हुए शहर के विभिन्न चैराहों पर पुलिसकर्मियों, होमगार्ड और विभिन्न पेट्रोल पंप पर कार्यरत कर्मचारियों को मास्क और सैनिटाइजर प्रदान किए। इस अवसर पर मीना शर्मा ने लोगों को आह्वान किया कि वह कोरोना वायरस संक्रमण को समाप्त करने में अपनी महती भूमिका निभाए। उन्होंने कहा कि सामाजिक दूरी का पालन करें। जरूरी काम होने पर घर से बाहर निकलने पर डबल मास्क और अपने हाथों को बार-बार धोते रहे। कहा कि संयम, सावधानी और सतर्कता से हम कोरोना वायरस से जंग जीत सकते हैं।

Read more

Local News

Translate »