Monday, August 31, 2026

एसओजी ने अवैध असलहों के साथ एक हिस्ट्रीशीटर को किया गिरफ्तार

Share

भोंपूराम खबरी,रुद्रपुर। एसओजी ने अवैध असलाह और उसके बनाने के उपकरण बरामद कर बड़ी सफलता हासिल की है। पहाड़गंज मे एक हिस्ट्रीशीटर के घर से यह सामान बरामद हुआ है। जो वह बनाकर आसपास के इलाको और यूपी में बेचा करता था। आरोपी के खिलाफ मुकदमा कर लिया गया है। सीओ सिटी अमित कुमार ने बताया कि एसओजी प्रभारी कमलेश भट्ट को सूचना मिली कि रुद्रपुर कोतवाली के एक हिस्ट्रीशीटर एवं गैंगस्टर अपराधी के घर से अवैध असलहों का निर्माण हो रहा है। जिस पर कार्यवाही करते हुए एसओजी प्रभारी ने अपनी टीम के साथ पहाड़गंज स्थित एक घर पर छापा मारा। जहां उसे अवैध असलहो और उसके निर्माण के उपकरण बरामद हुए। वही टीम को देख मौके पर मौजूद हिस्ट्रीशीटर ने भागने का प्रयास किया। लेकिन उसकी घेराबंदी कर उसे टीम ने पकड़ लिया। मामले में पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर एवं गैंगस्टर योगेश चंद्र उर्फ बंटी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया और उसे कोर्ट में पेशकर रिमांड में लेने की तैयारी शुरू कर दी।

हिस्ट्रीशीटर योगेश चंद्र के घर से एसओजी टीम को एक अर्द्ध निर्मित 9 एमएम पिस्टल व एक 0.32 बोर पिस्टल, चार जिंदा कारतूस कुल 09 मैगजीन व पिस्टल, दो बैल्ट और बनाने में प्रयक्त उपकरण जैसे हथोड़ी, रैती, छैनी, संडासी, हेक्सा ब्लेड, ड्रायर, ब्रश इत्यादि बरामद किया।

Read more

Local News

Translate »