Monday, August 31, 2026

ग्राम राधाकांतपुर में ठुकराल ने वितरित की आयुष किट 

Share

भोंपूराम खबरी, रुद्रपुर।  विधायक राजकुमार ठुकराल ने ग्राम राधाकांतपुर में दर्जनों लोगों को आयुष विभाग द्वारा दी जा रही रोग प्रतिरोधक औषधियों की किटों का वितरण किया। इस दौरान विधायक ठुकराल ने कहा कि सभी कोरोना फ्रंटलाइन वर्कर्स के साथ साथ अन्य लोगों के लिए भी ये औषधियां उपलब्ध कराई जा रही है।

उन्होंने बताया कि किट में आयुष काढ़ा, अश्वगंधा वटी, संशमनी बटी आदि सम्मिलित हैं जो कोरोना से बचाव में कारगर साबित हो रही है। इसके वितरण के लिए आयुष विभाग ने पूरे जिले में अभियान शुरू किया है। इसी के तहत बीते दिवस आयुष रथ को विभिन्न क्षेत्रें के लिए रवाना किया गया था। ठुकराल ने कहा कि आयुर्वेदिक औषधियां गंभीर रोगों के इलाज में कारगर साबित होती है। ठुकराल कहा कि प्रदेश में कोरोना संक्रमण में गिरावट आयी है यह शुभ संकेत हैं। सरकार कोरोना से बचाव के लिए हर संभव उपाय कर रही है। इसमें आम जनता का भी सहयोग जरूरी है। सभी लोग गाइडलाइन का पालन करेंगे तो निश्चित ही कोरोना का जल्द सफाया होगा। इस अवसर पर पूर्व जिला पंचायत सदस्य राजेश बजाज, आकाश बाठला, राहुल गुप्ता, चंदन भट्ट, बंटी कोली, नित्यानंद मण्डल, तेज सिंह, प्रमोद बोरा, कमल सिंह, प्रकाश मेहरा, महेन्द्र कुमार, सूरज विश्वास, ललित सामंत आदि समेत कई लोग मौजूद थे।

 

Read more

Local News

Translate »