Monday, August 31, 2026

कोविड कफ्र्यू के दौरान कफ्र्यू एक्सप्रेस वैन घूमी शहरभर में, किया लोगो का चालान

Share

भोंपूराम खबरी, रूद्रपुर। जिले में लगे कोविड कफ्र्यू का सख्ती से पालन कराने के लिए पुलिस ने कफ्र्यू एक्सप्रेस वैन को शहरभर में घमना शुरू कर दिया है। जिसके चलते बेवजह घूमने वाले और घरो से बाहर गली में घूमने वालो में हड़कंप मचा रहा। इस दौरान लोगो को मुनादी कर बेवजह घरो ासे बाहर नहीं निकलने की हिदायत भी दी गई।

बता दे कि जिले में एक जून तक कोविड कफ्र्यू लगाया है। जिसमें सिर्फ आवश्यक वस्तुओं की दुकानो को ही खोले जाने की अनुमति दी गई है। सीमित दुकाने ख्ुालने से बाजार की रौनक भी कम हो गई है और बाजार में चारो ओर सन्नाटा पसरा हुआ है। वही चैराहो और प्रमुख स्थानों पर सीपीयू व पुलिस कर्मी चेकिंग कर रहे है। कोरोना नियंत्रण के लिए लोगो को बेवजह घरो से बाहर नहीं निकलने दे रहे है। उसके बावजूद भी कुछ लोग अनावश्यक रूप से घर से बाहर शहर की स्थिति का जायजा लेने के लिए निकल रहे है। ऐसे लोगो पर सख्ती के लिए पुलिस ने अब शहरभर में कफ्र्यू एक्सप्रेस वैन को घूमाना शुरू कर दिया है। मंगलवार को भी कफ्र्यू एक्सप्रेस वैन शहर के डीडी चैक, अग्रसेन चैक, काशीपुर बायपास रोड, गाबा चैक और इंदिरा चैक पर घूमी। इस दौरान पुलिस ने सड़को पर बेवजह घूम रहे लोगो को पकड़कर वैन में बिठा लिया और कोतवाली लाकर उनको कड़ी चेतावनी दी। उसके बाद चालानी कार्यवाही कर उन्हे छोड़ दिया गया है। कफ्र्यू एक्सप्रेस वैन की कार्यवाही देखकर लोगो में अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। वही पुलिस ने मुनादी कर भी लोगो को बेवजह घर से बाहर नहीं निकलने की हिदायत भी दी। इस दौरान पुलिस ने 20 से अधिक लोगो पर चालानी कार्यवाही की।

Read more

Local News

Translate »