Monday, August 31, 2026

जिले की राशन व्यवस्था हो सुचारू

Share

भोंपूराम खबरी,रुद्रपुर- कांग्रेस के जिला कार्यकारी अध्यक्ष हिमांशु गाबा के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने जिला पूर्ति अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। दिए गए ज्ञापन में कहा गया कि कोविड की महामारी में कोरोना कर्फ़्यू के चलते आम आदमी आर्थिक रूप परेशान हैं ।लेकिन जिले में राशन वितरण सुचारू रूप से नहीं हो पा रहा है ।पिछले कई दिनों से लगातार शिकायतें मिल रही हैं, इसलिए आपसे निवेदन है कि राशन वितरण प्रणाली को ठीक ढंग से किया जाए और प्रत्येक राशन धारक को पूरा राशन वितरित किया जाये नहीं तो कांग्रेस पार्टी आपके दफ्तर के बाहर धरना प्रदर्शन करेगी ।जिसकी जिम्मेदारी आपके विभाग व प्रशासन की होगी आपके संज्ञान में लाना चाहते हैं कि बहुत सारे राशन धारक ऐसे हैं जिनके राशन कार्ड ऑनलाइन अभी तक नहीं हो पाए हैं अतः आप से मांग की उन राशन धारकों को भी राशन दिया जाए ।जिससे कि वह भी इस करोना में महामारी में अपने परिवार का पालन पोषण कर सकें ।इस दौरान हिमांशु गाबा , राजीव कामरा, सुशील गाबा, सी पी शर्मा, अंशुल वर्मा आदि थे।

Read more

Local News

Translate »