Monday, August 31, 2026

2 दिन में ही गोली कांड के आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

Share

भोंपूराम खबरी,रुद्रपुर- मामूली विवाद में युवक को गोली मारकर घायल कर देने वाले दो आरोपी 2 दिन में ही पुलिस के हत्थे चढ़ गए ।आज कोतवाली में मामले का खुलासा एसपी क्राइम ममता वोहरा ने किया। उन्होंने बताया की भूत बंगला निवासी मदनलाल का बेटा कमल शराब पीकर उससे झगड़ा कर रहा था ।इस दौरान पड़ोसी तोताराम बीच बचाव में आ गया। जिस पर कमल ने एतराज जताया तो तोता राम ने अपने पुत्र पवन ,निरंजन व शुभम के साथ कमल से मारपीट की। आरोप है कि पवन ने 2 दिन पूर्व कमल के गर्दन पर तमंचा सटाकर उसे गोली मार दी ।उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया ।जहां उसकी हालत गंभीर होने पर उसे रेफर कर दिया गया ।पुलिस छानबीन में सत्यम की भी संलिप्तता पाई गई ।पुलिस ने आज रोडवेज के समीप आरोपी पवन व सत्यम को गिरफ्तार कर लिया। घटना में प्रयुक्त तमंचा भी बरामद किया गया ।जिसमें खाली कारतूस था। अन्य आरोपियों की पुलिस तलाश कर रही है। टीम में कोतवाल विजेंद्र शाह, एसएसआई प्रवीण सिंह, एसआई अनिल जोशी, पंकज कुमार, कांस्टेबल राकेश आजाद, आसिफ हुसैन, चंद्रशेखर टाकुली, एसओजी प्रभारी कमलेश भट्ट, कांस्टेबल प्रकाश भगत, उमेश राणा, राजेंद्र कश्यप और कुलदीप शामिल थे।

Read more

Local News

Translate »