Monday, August 31, 2026

15 से 20 यूनिट ही रक्त मौजूद है ब्लड बैंक

Share

भोंपूराम खबरी,रुद्रपुर। रक्त और प्लाज़मा की कमी हर तरफ देखी जा रही है, ऐसे में मरीज और उसके परिजन को ब्लड बैंक से काफी उम्मीद रहती है। लेकिन ब्लड बैंक में रक्त की कमी के कारण केवल 15 से 20 यूनिट रक्त ही ब्लड शेष है।

कोरोना की पहली लहर के बाद विभाग की अनदेखी के कारण ब्लड बैंक की स्थिति दयनीय है। कोरोना के संक्रिमतो के लिए यहाँ न तो पर्याप्त प्लाज़मा है, और न ही पर्याप्त रक्त कोष उपलब्ध है। टेकनीशियन जितेंद्र के मुताबिक कोरोना के कारण रक्तदान शिविर का आयोजन नही हो पा रहा है। जिसकी वजह से रक्त की कमी है हालाकि प्लाज़मा की कमी के लिये प्रयास जारी है । उन्होंने माह अंत तक प्लाज़मा की समस्या से निजात पाने की बात कही।

 

Read more

Local News

Translate »