Monday, August 31, 2026

विधायक ठुकराल ने निशुल्क राशन वितरण कराया

Share

भोंपूराम खबरी, रुद्रपुर।  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार इस कोरोना काल में गरीबों के हितों के प्रति गंभीर है। लॉकडाउन के कारण किसी को अनाज की दिक्कत न हो इसके लिए प्रधानमंत्री मोदी ने गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन करने वाले परिवारों को प्रति यूनिट पांच किलो अनाज देने की योजना शुरू की है।

लोगों के मध्य यह बात दोहराते क्षेत्रीय विधायक राजकुमार ठुकराल में नगर के कई सस्ता गल्ला डिपो पर लोगों को राशन बांटा। योजना के शुभारम्भ पर विधायक ठुकराल ने निर्धनों को स्वयं राशन वितरण कर आम जनता को इस योजना से अवगत कराया। उन्होंने सभी कोरोना की गाइडलाइन का पालन करते हुए शारीरिक दूरी बनाने की अपील की। सभी से मास्क लगाने व आवश्यकता पड़ने पर ही घर से बाहर निकलने की बात कही। ठुकराल ने बताया कि सामान्य पीले कार्ड वालों को पूर्व में साढ़े सात किलो राशन मिलता था परंतु मोदी सरकार द्वारा अब राशन बढ़ाकर 20 किलो प्रति राशन कार्ड पर अगले जून माह से मिलेगा। इस दौरान साथ गोपी सागर, विपिन शर्मा, बंटी कोली आदि लोग मौजूद रहे।

Read more

Local News

Translate »