Monday, August 31, 2026

वन अधिकार आंदोलन की जनपद की इकाई गठित

Share

भोंपूराम खबरी,रुद्रपुर-वनाधिकार आन्दोलन ने अपनी ऊधमसिंह नगर ज़िले की इकाइयों का गठन कर लिया है।वनाधिकार आन्दोलन के प्रणेता किशोर उपाध्याय ने बताया कि ऊधमसिंह नगर जनपद के संयोजक सुरेश गौरी की संस्तुति व राम पाण्डे से विचार-विमर्श के उपरान्त  मुदित चौहान को जसपुर,ज़फ़्फ़र मुन्ना काशीपर,मोहन शर्मा बाजपुर,नित्यानंद मंडल गदरपुर,श्याम मण्डल रूद्रपुर, कमल पाण्डे किच्छा, मुश्ताक़ अहमद सितारगंज, हरविंदर सिंह नानकमता,और हरजीत सिंह को खटीमा का संयोजक नियुक्त किया गया है। अपेक्षा की गई कि कोरोना के इस दारुण काल खण्ड में समाज सेवा में ऊधमसिंह नगर के संयोजक व उनके साथी लोगों ने ऑक्सिजन, दवाईयों और खाद्य सामग्री देकर सेवारत रहेंगे।

उपाध्याय ने कहा कि अन्य जनपदों की इकाईयों की भी शीघ्र ही घोषणा की जायेगी।वनाधिकार आन्दोलन के बिन्दु “सुखी उत्तराखंड” के मंत्र हैं और एक न एक दिन सरकारों को उन्हें स्वीकार करना पड़ेगा।

वनाधिकार आन्दोलन राज्य के निवासियों को गिरिजन/अरण्यजन घोषित करने, राज्य में 2006 के वनाधिकार क़ानून को लागू करने, राज्य के निवासियों को वनों पर उनके पुश्तैनी अधिकार व हक़-हकूक प्रदान करने के लिये आन्दोलनरत हैं और क्षतिपूर्ति के रूप में निशुल्क बिजली-पानी, प्रतिमाह एक रसोई गैस सिलेंडर निशुल्क देने, उच्च कोटि की शिक्षा व स्वास्थ्य सेवाएँ निशुल्क देने, जड़ी बूटियों पर स्थानीय समुदायों के अधिकारों व जंगली जानवरों से जन-धन हानि पर क्षतिपूर्ति और केन्द्र सरकार की सेवाओं में आरक्षण देने, परिवार के एक सदस्य को पक्की सरकारी नौकरी आदि विषयों को लेकर आन्दोलनरत है।उपाध्याय ने कहा कि कोरोना के इस संकटपूर्ण समय में सरकारें अगर इन माँगों को मानती हैं तो राज्य विश्व में सबसे सुखी राज्य होगा।

Read more

Local News

Translate »