Monday, August 31, 2026

पूर्ण लॉकडाउन का रहा शहर में व्यापक असर

Share

भोंपूराम खबरी, रुद्रपुर। रविवार को पूर्ण लॉकडाउन का असर शहर में भी देखने को मिला। इस दौरान आवश्यक सेवाओं को छोड़कर सभी प्रतिष्ठान बंद थे। वही लॉक डाउन का पूर्ण पालन कराने के लिए पुलिस भी चौराहों और जगह-जगह मौजूद रही।

बता दें कि जिले में शनिवार दोपहर 12 बजे से सोमवार सुबह 7 बजे तक पूर्ण लॉकडाउन लगाया गया है। जिसमें सिर्फ आवश्यक सेवाओं को ही छूट दी गई है। जिसके चलते रविवार को शहर में पूर्ण लॉकडाउन का असर देखने को मिला। इस दौरान कुछ ही लोग सड़कों पर नजर आए। वही लॉकडाउन का पालन कराने के लिए चौराहों पर पुलिस बल भी मौजूद रहा। जो आने-जाने वालो लोगों को रोक कर उनके आवागमन का कारण पूछ रहे थे। साथ ही स्पष्ट कारण न देने पर अनावश्यक घूमना पाए जाने पर उनका चालान भी रही थी। इस दौरान पुलिस ने लगभग आधा दर्जन वाहन भी सीज किए। साथ ही 20 से अधिक लोगों के चालान भी किये और अनावश्यक घूमने पर कड़ी चेतावनी भी दी। पूर्ण लॉकडाउन के कारण रोडवेज बसों का संचालन पूर्व की भांति सुचारू था। जिससे आने वाले यात्रियों को आने-जाने में छूट प्रदान की गई थी। वही बाजार में भी सिर्फ मेडिकल ही खुले हुए थे। जिन पर लोगो दवाइयां खरीदते नज़र आये।

 

Read more

Local News

Translate »