Monday, August 31, 2026

कोरोना ने लील लिया मशहूर एंकर रोहित सरदाना को

Share

भोंपूराम खबरी,नई दिल्ली।वरिष्ठ पत्रकार एवं न्यूज एंकर रोहित सरदाना की आज मौत हो गई। बताया जाता है कि उन्हें हार्ट अटैक आया था,वह कोरोना वायरस से भी संक्रमित थे। श्री सरदाना काफी समय जी न्यूज़ में एंकर रहे । वर्तमान में आज तक न्यूज़ चैनल में कार्य कर रहे थे।सुधीर चौधरी ने ट्वीट किया, ‘अब से थोड़ी पहले जितेंद्र शर्मा का फोन आया। उसने जो कहा सुनकर मेरे हाथ काँपने लगे। हमारे मित्र और सहयोगी रोहित सरदाना की मृत्यु की ख़बर थी। ये वायरस हमारे इतने क़रीब से किसी को उठा ले जाएगा ये कल्पना नहीं की थी। इसके लिए मैं तैयार नहीं था। यह भगवान की नाइंसाफ़ी  है।रोहित सरदाना इन दिनों ‘आज तक’ न्यूज चैनल प्रसारित होने वाले शो ‘दंगल’ की एंकरिंग करते थे।

Read more

Local News

Translate »