Monday, August 31, 2026

ठेली फड वाले उड़ा रहे सोशल डिस्टेंसी की धज्जियां

Share

भोंपूराम खबरी,रुद्रपुर।रुद्रपुर में ठेली और फड वाले सोशल डिस्टेंसी की धज्जियां उड़ा रहे हैं। जिसके चलते कोरोना की गाइड लाइन का पालन नहीं हो रहा। व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय जुनेजा ने इस आशय को लेकर एसडीएम को एक ज्ञापन प्रेषित किया है। दिए गए ज्ञापन में जुनेजा ने कहा की गुड मंडी, अग्रसेन चौक, सब्जी मंडी, नैनीताल रोड पर भारी मात्रा में फल फ्रूट की ठेलियां और फड लगे हैं, यह लोग सोशल डिस्टेंस का पालन नहीं कर रहे। जिसके चलते यहां तमाम लोगों की भीड़ लग जाती है ।ऐसे में खतरा बढ़ने की संभावना है। उन्होंने कहा कि प्रशासन इन सभी फड और ठेली वालों को उचित दूरी पर खड़ा करवाएं। ताकि 2 गज की दूरी का पालन हो सके। और कोविड-19 की गाइडलाइन की व्यवस्था भी सही रहे।

Read more

Local News

Translate »