Monday, August 31, 2026

रुद्रपुर में कोरोना से एक रिटायर्ड एएसआई और एक युवक की मौत

Share

भोंपूराम खबरी,रूद्रपुर।कोरोना वायरस लगातार बढ़ता जा रहा है ।आए दिन कोई न कोई ऐसी सूचना आ रही है कि जिससे ह्रदय व्यथीत होता जा रहा है ।गत रात्रि भी कोरोना से एक रिटायर्ड एएसआई और एक युवक की मौत हो गई। जिससे उनके परिजनों में कोहराम मचा हुआ है ।गौरतलब है कि कोरोनावायरस की लहर ने ऐसी तबाही मचा रखी है कि आए दिन किसी न किसी व्यक्ति के मरने की सूचना आ रही है। गत रात्रि भी रुद्रपुर के दो लोगों की मौत हो गई ।किच्छा रोड स्थित एक निजी अस्पताल में पिछले 2 दिनों से कोतवाली के रिटायर्ड एएस आई और शक्ति विहार का एक युवक भर्ती था ।रिटायर एएसआई की उम्र लगभग 55 साल और शक्ति विहार के युवक की उम्र लगभग 35 साल थी। दोनों कोरोना की कारण अस्पताल में भर्ती थे ।जहां गत रात्रि दोनों का ही निधन हो गय रिटायर एएसआई मूल रूप से रामपुर के रहने वाले थे और वर्तमान समय में सीर गोटिया रहते थ वहीं मृतक युवक शहर की पॉश कॉलोनी शक्ति विहार में रहता थाउसके दो नाबालिक बेटे हैंदोनों की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

Read more

Local News

Translate »