Monday, August 31, 2026

दिनेशपुर में उपलब्ध कराया जाए अग्निशमन वाहन

Share

भोंपूराम खबरी, रुद्रपुर। दिनेशपुर में अग्निशमन वाहन उपलब्ध कराने की मांग को लेकर भारतीय युवा कांग्रेस सोशल मीडिया के कुमायूं प्रभारी किशोर कुमार ने अपर जिला मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा।
अपर जिला मजिस्ट्रेट जगदीश कांडपाल को को दिए गए ज्ञापन में उन्होंने कहा कि क्षेत्र में अग्निकांड की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं और किसानों की कई एकड़ फसल नष्ट हो चुकी है ।क्षेत्र में अग्निकांड की घटना के बाद वाहन देरी से पहुंचता है जिससे भारी नुकसान हो चुका होता है। उन्होंने कहा कि दिनेशपुर एक कृषि प्रधान क्षेत्र है और वहां की आबादी भी लगभग एक लाख हो चुकी है। ऐसे में अग्निशमन वाहन की नामौजूदगी से लोगों के जान-माल का अंदेशा बना रहता है। अग्निकांड की दशा में रुद्रपुर से दमकल वाहन मंगाए जाते हैं को कई बार देरी से पहुंचते हैं। कहा कि इस मामले की गंभीरता को देखते हुए दिनेशपुर थाने में अग्निशमन वाहन उपलब्ध कराया जाए ताकि आग की किसी भी घटना पर जल्द काबू पाया जा सके। इस दौरान शैलेन्द्र प्रताप सिंह,विजय सिंह, मंगल सिंह, कमलेश कुमार साह साथ दे।

Read more

Local News

Translate »