
भोंपूराम खबरी,रूद्रपुर।आज दोपहर रमपुरा से मां का डोला गाजे बाजे के साथ अटरिया मंदिर पहुंचा, जहा मां अटरिया की मूर्ति स्थापित कर दी गई। जिसके चलते आज से अटरिया मेला प्रारंभ हो गया। हालांकि प्रशासन की सख्ती के बाद मेला परिसर में गिनी चुनी प्रसाद की दुकानें लगेंगे और कोविड-19 का पूर्ण रूप से पालन कराया जाएगा। गौरतलब है कि रुद्रपुर में विगत कई दशकों से अटरिया मेला लगाया जाता है जिसमें हजारों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं, लेकिन पिछले वर्ष कोरोनावायरस चलते अटरिया मेला स्थगित कर दिया गया था। इस वर्ष भी अटरिया मेला लगाने की तैयारी चल रही थी लेकिन कोरोना के कहर ने सबकुछ रोक दिया। हालांकि एक बार प्रशासन ने अटरिया मेला लगाने की इजाजत दे दी थी लेकिन बाद में कोरोना देखते हुए प्रशासन ने मेला के आयोजन पर रोक लगा दी, और मात्र 25 दुकानों की अनुमति दी इसके अलावा मंदिर परिसर में भी एक बार में सिर्फ 50 श्रद्धालु ही दर्शन कर पाएंगे। इसको लेकर आज रमपुरा से मां अटरिया का डोला वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ रवाना हुआ और शहर के विभिन्न मार्गो से होते हुए अटरिया मेला पहुंचा जहा माता की प्रतिमा स्थापित कर दी गई इसके साथ ही आज से अटरिया मेला प्रारंभ हो गया।




