Monday, August 31, 2026

जिले में 610 हुई कोरोना मरीज़ो की संख्या

Share

भोंपूराम खबरी, रुद्रपुर।  जिले में लगातार कोरोना संक्रमितों की संख्या लगातार बढ़ती संख्या ने स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है। जिलेभर में अब तक कोरोना के 610 मामले सामने आ चुके है।

जिले के आठ ब्लॉक में से काशीपुर और रुद्रपुर में सबसे ज्यादा मामले सामने आ रहे है। दोनों ही ब्लॉक में संक्रमितों की संख्या 100 के पार जा चुकी है। कोरोना की दूसरी लहर के प्रभाव को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने सतर्कता बढ़ा दी है। जिला मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय के कंट्रोल रूम से प्राप्त जानकारी के मुताबिक संक्रमण की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। जिले भर से 50 से अधिक संक्रमित मामले रोजाना सामने आ रहे है। प्रदेश में बढ़ते कोरोना संक्रमण के मद्देनज़र राज्य सरकार ने साल का पहला कर्फ्यू भी लगा दिया है। विभाग की ओर से सभी को सतर्कता बरतने के साथ 45 वर्ष या इससे अधिक की उम्र के लोगो को टीका लगवाने की अपील की रही है। अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ हरेंद्र मालिक ने कहा कि संक्रमण की आशंका होते ही जांच कराये। साथ ही खुद को स्वस्थ्य रखने लिए अपनी रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाये। डॉ मलिक ने बताया की कोरोना के नियंत्रण हेतु शहर में आने वाले यात्रियों की जांच की जा रही है और जगह- जगह टीकाकरण शिविर का आयोजन भी किया जा रहा है।

Read more

Local News

Translate »