Monday, August 31, 2026

कोरोना के मद्देनजर रुद्रपुर रोडवेज में आधी होगी सवारी

Share

भोंपूराम खबरी, रुद्रपुर। कोरोना के बढ़ते प्रभाव के चलते शनिवार को रुद्रपुर रोडवेज के लिए गाइडलाइन जारी की गई है। जिसके चलते रोडवेज की बसों में सवारियों का आधा करने का फैसला लिया गया है। बसों की आवाजाही सामान्य रूप से जारी रहेगी | बसों में संख्या सीमित करने का प्रमुख उद्देश्य कोरोना संक्रमण को फैलने से रोकना है।

कोरोना की दूसरी लहर का प्रभाव चारो तरफ फ़ैल रहा है। जिसे रोकने के लिए प्रशासन लगातार प्रयासरत है। सामान्यतः बसों में लोग आसपास बैठते है। यही नहीं भीड़ अधिक होने पर लोग खड़े होकर यात्रा करने में भी संकोच नहीं करते है। रुद्रपुर रोडवेज के सहायक महाप्रबंधक राकेश कुमार ने बताया कि लोगों को ध्यान रहना किये कि कोरोना संक्रमण व्यक्ति के खांसने या छींकने से हवा के ज़रिये फ़ैल सकता है। उन्होंने बताया कि संक्रमण के प्रभाव को देखते हुए सिंगल सीट पर एक और ट्रिपल सीट पर दो लोगों के बैठने के आदेश दिए गए है। महाप्रबंधक राकेश ने बताया कि चालक और परिचालक को जल्द ही ग्लव्स देने की व्यवस्था भी की जाएगी | उन्होंने बताया कि सभी सवारियों से मास्क और सैनिटाइजर के इस्तेमाल की अपील रोडवेज द्वारा की जा रही है।

 

Read more

Local News

Translate »