Monday, August 31, 2026

व्यवसायिक रंजिश के चलते धमकी देने वाले आरोपी पर मुकदमा दर्ज

Share

भोंपूराम खबरी,रुद्रपुर।व्यवसायिक रंजिश के चलते जान से मारने की धमकी देने वाले आरोपी के खिलाफ पुलिस ने विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर दिया है ।दर्ज रिपोर्ट में आदर्श कॉलोनी निवासी अजहर खान ने बताया कि 22 दिसंबर को लोक विहार कॉलोनी निवासी ग्लोबल एनवायरमेंट सॉल्यूशन के स्वामी वीरेंद्र सिंह उर्फ हैपी ने फोन पर धमकी दी कि यदि उसने कबाड़ खरीदने के लिए रेट या कोटेशन डाला तो वे उसे जान से मार देगा। जिस पर अजहर ने इसकी शिकायत पुलिस से की। पुलिस ने आरोपी को पूछताछ के लिए थाने बुलाया तो वहां भी पुलिस के जाते ही थाने में ही वह धमकी देने लगा ।पुलिस ने अजहर की तहरीर के आधार पर वीरेंद्र खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर दिया।

Read more

Local News

Translate »