Monday, August 31, 2026

पीएसी और नगर निगम ने चलाया स्वच्छता अभियान

Share

भोंपूराम खबरी, रुद्रपुर।  31वीं वाहिनी पीएसी और नगर निगम ने सामाजिक संस्था साथी ग्रुप के साथ मिलकर नगर में स्वच्छता अभियान चलाया। अभियान के तहत लोगों को मास्क वितरित किए गए और साथ ही वाल पेंटिंग के ज़रिये स्वच्छता का संदेश भी दिया गया।

पीएसी और नगर निगम के साथ मिलकर साथी ग्रुप द्वारा चलाये गए स्वच्छता अभियान में सड़क और झाड़ियों में फैले कूड़े को निस्तारित किया गया। इस दौरान संस्था के सदस्यों ने पीएसी की बाउंड्री वाल पर पेंटिंग के माध्यम से स्वच्छता अभियान के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए कई कलाकृतियाँ उकेरी। नगर निगम के सहायक नगर आयुक्त दीपक गोस्वामी ने कहा कि शहर में बढ़ती आबादी के फलस्वरूप गन्दगी एक बहुत बड़ी समस्या के रूप में उभरी है। शहर में रोजाना पचास मीट्रिक टन से अधिक कूड़ा निकलता है। लोगों को सफाई के प्रति जागरूक करने से निगम को सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने में सहायता होगी। साथ ही लोगों के जागरूक होने से न सिर्फ व्यवस्थाएं सही होंगी बल्कि बीमारियों से भी बचा जा सकेगा।

इस मौके पर 31वीं वाहिनी पीएसी की ओर से सेनानायक दद्दन पाल, सहायक सेनानायक पुरुषोत्तम जोशी, शिविरपाल मनीष शर्मा, सूबेदार मेजर खुर्शीद अली, सूबेदार हयात सिंह बिष्ट, बैंड मेजर राम सिंह, पीसीवी वीरेंद्र सिंह, बीएचऍम ललित सिंह, महिला कांस्टेबल वीना, भगवती, मीनाक्षी, सुमन, लीला और निर्मला समेत अन्य लोग शामिल थे |

Read more

Local News

Translate »