Monday, August 31, 2026

उधम सिंह नगर जिला बार एसोसिएशन को बधाइयों का तांता 

Share

भोंपूराम खबरी, रुद्रपुर।  ज़िला बार एसोसिएशन उधमसिंहनगर के पूर्व अध्यक्ष सुभाष छाबड़ा ने जिला बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित अध्यक्ष दिवाकर पाण्डे, उपाध्यक्ष सुधीर सिंह, कलक्ट्रेट उपाध्यक्ष शिवकुमार शर्मा, सचिव शिवकुंवर सिंह, कोषाध्यक्ष कमल चिलाना तथा उपसचिव सुखदर्शन सिंह, ऑडिटर इंद्रजीत बिट्टा, पुस्तकालयाध्यक्ष रवि अरोड़ा, वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य प्रीतमलाल अरोड़ा, माया शर्मा तथा कनिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य दिनेश गुप्ता, संजय सिंह तथा प्रवेशशर्मा को विजयी होने पर बधाई दी है।

एडवोकेट छाबड़ा ने कहा कि नई कार्यकारिणी अधिवक्ताओं की अपेक्षा पर खरी उतरेगी। कहा कि नए पदाधिकारी उत्तराखंड उच्च न्यायालय की पीठ रुद्रपुर में स्थापित करने की मांग को पूरा करने के लिये गम्भीर प्रयास करेगी। अगर नई कार्यकारणी इसमे सफल रही तो उसका नाम इतिहास में स्वर्ण अक्षरों में दर्ज होगा। पूर्व अध्यक्ष राजेंद्र चंद, वीरेंद्र गोस्वामी, गुरुबाज सिंह नारंग, भीम पपनेजा, मदन लाल अरोड़ा, सुरेन्द्र गिरधर, आल इंडिया बार काउंसिल सदस्य डी के शर्मा समेत तमाम लोगों ने टीम दिवाकर को उनकी शानदार जीत पर बधाई दी है।

वहीं विधायक राजकुमार ठुकराल समेत तमाम लोगों ने जिला बार एसोसिएशन के चुनाव में वरिष्ठ अधिवक्ता दिवाकर पाण्डे के पुनः अध्यक्ष निर्वाचित होने पर फूल मालाओं से उनका जोरदार स्वागत किया। इस दौरान विधायक ठुकराल ठुकराल ने कहा कि दिवाकर पाण्डे अनुभवी अधिवक्ता हैं। उनके अनुभवों का लाभ तमाम वादकारियों को मिल रहा है। उनकी अगुवाई में बार एसोसिएशन नये आयाम स्थापित करेगा। स्वागत करने वालों में संजय ठुकराल, राजेश ग्रोवर, आनन्द शर्मा, विशाल मेहरा आदि शामिल थे।

 

Read more

Local News

Translate »