Monday, August 31, 2026

कोरोना संक्रमण की रोकथाम को प्रशासन ने कसी कमर 

Share

भोंपूराम खबरी, रुद्रपुर।  कोरोना संक्रमण के बढ़ते खतरे को देखते हुए मुख्य विकास अधिकारी हिमांशु खुराना की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में व्यापार मण्डल, धार्मिक, सामाजिक संगठनों के साथ कोरोना की रोकथाम के लिए बैठक आयोजित की गयी। बैठक में कोविड-19 के वैक्सीनेशन कार्यक्रम के प्रचार-प्रसार के लिए भी योजना बनाते हुए क्रियान्वित किया जाना तय किया गया।

खुराना ने सभी व्यापारी, समाजसेवी एवं धार्मिक संगठनों से अपील करते हुए कहा कि सभी लोग अपने-अपने स्तर से वैक्सीनेशन के प्रति लोगो को जागरूक करें। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि सभी संगठनों के साथ समन्वय बनाते हुए आवश्यकतानुसार जिन क्षेत्रों में वैक्सीनेशन हेतु शिविर लगाने की आवश्यकता हो वहां विभिन्न संगठनों के सहयोग से तत्काल शिविर लगाना सुनिश्चित करें। कहा कि दुकानदारों द्वारा दुकानों पर आने वाले ग्राहकों को मास्क व सामाजिक दूरी की गाइडलाइन का पालन कराया जाए। सीडीओ ने पुलिस विभाग को भी निर्देश दिए है कि सार्वजनिक स्थलों पर जो लोग बिना मास्क, सामाजिक दूरी व सरकार द्वारा जारी गाइडलाइन का पालन नहीं करते हैं उनके खिलाफ वैधानिक कार्यवाही करना सुनिश्चित करें। बैठक में उपस्थित सभी संगठनों के प्रतिनिधियों द्वारा आश्वासन दिया गया कि कोविड-19 के संक्रमण की रोकथाम एवं वैक्सीनेशन कार्यक्रमों में सरकार द्वारा जारी समस्त गाइडलाइन का पालन करते हुए प्रशासन का पूरा सहयोग किया जायेगा।

इस अवसर पर संयुक्त मजिस्ट्रेट विशाल मिश्रा, सीओ सिटी अमित कुमार, विकास शर्मा, गुरमीत सिंह, संजय जुनेजा, हरीश अरोरा, विजय फुटेला, महेश बब्बर, हेमन्त गर्ग, गौरव कुमार, मंजीत सिंह, गुरमीत सिंह, हरविन्दर सिंह, डॉ आरडी भट्ट, डॉ अजयवीर सिंह, चांद मियां, विष्णु श्रीवास्तव, नितेश गुप्ता उपस्थित थे।

Read more

Local News

Translate »