Monday, August 31, 2026

ऑपरेशन की दौरान महिला की हुई मौत

Share

भोंपूराम खबरी,दिनेशपुर। बच्चादानी की ऑपरेशन की दौरान एक विवाहिता कि मौत हो गई। मौत के बाद परिजनों ने डॉ पर लापरवाही एक आरोप लगाते हुए अस्पताल में जमकर हंगामा किया। सूचना पर मौके पर पहुची पुलिस ने लोगो को अस्वाशन देकर शांत किया। बाद में परिजनों ने थाने में चिकित्सा के खिलाफ तहरीर देकर कारवाही की मांग की।

शनिवार की देर रात को अमृत नगर नंबर 2 निवासी तपन घरामी की पत्नी सावित्री घरामी 28बर्ष को बच्चादानी में तकलीफ की शिकायत पर नगर स्थित एक हॉस्पिटल में लाया गया। परिजनों ने बताया की वह चार माह से गर्भबती हैं। डॉ ने बताया कि उसकी बच्चा पेट मे ही मर चुका हैं। तत्काल इसकी ऑपरेशन करना पड़ेगा। नही तो उसकी जान जा सकती है। परिजनों ने आननफानन में डॉ से ऑपरेशन के लिये है कह दिया। बताया जाता है कि अनधिकृत रूप से चल रहे इस अस्पताल में महिला की बच्चेदानी का ऑपरेशन किया गया। हालत बिगड़ने पर चिकित्सक देर रात को महिलाओं को अपनी निजी वाहन से काशीपुर ले गए। जहां पर दोबारा ऑपरेशन किया गया। इस दौरान महिला की मौत हो गई। सुबह परिजन और ग्रामीण महिला के शव को लेकर दिनेशपुर पुनः हॉस्पिटल में पहुंच गए। और हंगामा शुरू कर दिया। सूचना पर थानाध्यक्ष अशोक कुमार अपने पुलिस बल के साथ अस्पताल पहुचे। उन्होंने सभी को जांच कर कारवाही का आश्वासन दिया। इसके बाद परिजन शांत हुए। पुलिस ने शव अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बाद में परिजनों ने हॉस्पिटल के चिकित्सक के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। उधर तहरीर के आधार पर कारवाही करने का अस्वाशन दिया। थानाध्यक्ष अशोक कुमार ने कहा कि अस्पलात संबधित बिभाग को जाच भेजा जायेगा। जांच के बाद कारवाही की जायेगी।

Read more

Local News

Translate »