Monday, August 31, 2026

राशन कार्डों को लेकर डीएसओ से मिली शर्मा 

Share

भोंपूराम खबरी, रुद्रपुर।  उत्तराखंड प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी की वरिष्ठ उपाध्यक्ष और नगर पालिका परिषद की पूर्व चेयरपर्सन मीना शर्मा ने प्रशिक्षु आईएएस व जिला पूर्ति अधिकारी पद पर तैनात जय किशन से भेंट कर उन्हें राशन कार्ड बनने में लोगों को आ रही दिक्कतों से अवगत कराया।

शर्मा ने कहा कि पिछले दिनों विभाग द्वारा बड़ी संख्या में पीले राशन कार्ड धारकों के कार्डों को सफेद कार्ड में परिवर्तित किया गया है। इसमें कई पात्र लो जो विपन्न परिवारों से आते हैं, वंचित रह गए हैं। शर्मा ने कहा कि इसके अतिरिक्त बहुत से लोग ऐसे हैं जिनके सफेद राशन कार्ड से पीले कार्ड बना दिए गए हैं। उन्होंने जिला पूर्ति अधिकारी जयकिशन से मांग की है कि वह ऐसे तमाम जरूरतमंदों के सफेद राशन कार्ड बनवाएं जो इस योजना से वंचित रह गए हैं। साथ ही उन लोगों के राशन कार्डों की कैटेगरी भी सही करें जो तकनीकी कमी के कारण सफेद कार्ड से पीले कार्ड हो गए हैं। डीएसओ ने उन्हें आश्वस्त किया कि वह इस योजना के अंतर्गत उन सभी जरूरतमंदों और गरीबों के सफेद राशन कार्ड अवश्य बनाएंगे जो छूट गए हैं

Read more

Local News

Translate »