Monday, August 31, 2026

अस्पताल निदेशक के खिलाफ रिपोर्ट के न्यायिक आदेश

Share

भोंपूराम खबरी, रुद्रपुर। हल्द्वानी की अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ने शहर के एक बड़े अस्पताल के निदेशक के खिलाफ दर्ज एनसीआर की विवेचना करने के आदेश पारित करके आख्या तलब की है।

ज्ञात हो कि अजय रस्तोगी ने बीती तीन सितंबर को रिपोर्ट दर्ज कराई थी जिसमें उन्होंने किच्छा रोड स्थित अस्पताल के निदेशक राहुल चंद व अन्य पर हमला करने का आरोप लगाया था। यह वाक्या एक्सिस बैंक दुर्गा सिटी सेंटर का था, जो सीसीटीवी में कैद हो गया था। पुलिस ने इस मामले में एनसीआर दर्ज की थी।

इस मामले में अजय रस्तोगी ने कोर्ट में कार्रवाई की गुहार लगाई थी। जिस पर कोर्ट ने मामले की विवेचना करने के आदेश दिए हैं

Read more

Local News

Translate »