Tuesday, September 15, 2026

उत्तराखंड के कराटे खिलाड़ियों ने जीते पदक

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी, रुद्रपुर। हरियाणा ओलंपिक एसोसिएशन के तत्वाधान में आयोजित राष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता में उत्तराखंड राज्य के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 4 स्वर्ण, 4 रजत व 3 कांस्य पदक सहित कुल 11 पदक अर्जित किये। दिनांक 21 से 24 मार्च 2021 तक हरियाणा स्पोर्ट्स कराटे एसोसिएशन द्वारा हरियाणा के कुरुक्षेत्र में एनकेएफ राष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जानकारी देते हुए एमेच्योर कराटे-डू एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड के महासचिव सेंसेई किशोर सिंह ने बताया कि यह प्रतियोगिता नेशनल कराटे फेडरेशन के डायरेक्टर शिहान लाल दरदा, अध्यक्ष डॉ अजय शर्मा, महासचिव सेंसेई योगेश कालरा के दिशा निर्देशन में आयोजित हुई।

भारतीय ओलंपिक संघ द्वारा अधिकृत हरियाणा ओलंपिक एसोसिएशन, मिनिस्ट्री आफ यूथ अफेयर्स एंड स्पोर्ट्स, गवर्नमेंट ऑफ हरियाणा व स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया एवं एसोसिएशन आफ इंडियन यूनिवर्सिटीज के इस आयोजन में देश भर से 24 राज्यों के लगभग 1000 खिलाड़ियों व 250 से भी ज्यादा रैफरी व जजों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि के रूप में राजस्थान ओलंपिक संघ के महासचिव व राजस्थान हॉकी प्रेसीडेंट अरुण कुमार शाश्वत पहुंचे। सेंसेई किशोर सिंह ने कहा कि प्रतियोगिता में उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व करते हुए सब जूनियर काता इवेंट में सृष्टि वशिष्ठ ने रजत पदक, कैडेट काता इवेंट में क्षितिज सिंह ने स्वर्ण पदक, सीनियर काता इवेंट में मानसी ने स्वर्ण पदक, कंचन बसेरा ने रजत पदक व कंचन ने कांस्य पदक एवं कुमिते इवेंट अंडर 21 (-84 किग्रा) में निश्चय सिंह ने स्वर्ण पदक, सीनियर कुमिते इवेंट (-61 किग्रा) में गंगा मेहरा ने स्वर्ण पदक, (-45 किग्रा) में कंचन बसेरा ने रजत पदक, (-50 किग्रा) में रुनु शर्मा ने रजत पदक, (-68 किग्रा) में आकृति कोर ने कांस्य पदक तथा कैडेट कुमिते इवेंट (-54 किग्रा) में रिमी सहा ने कांस्य पदक जीते। खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर डॉ नागेन्द्र शर्मा, जिला कराटे एसोसिएशन ऑफ उधम सिंह नगर के अध्यक्ष भूपेश चंद्र दुम्का, एमेच्योर कराटे-डू एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड के अध्यक्ष शंकर सिंह बसेरा, व तकनीकी निर्देशक सेंसेई ऋषि पाल भारती, श्री दुर्गा मंदिर धर्मशाला सभा के अध्यक्ष हरीश धीर, शेखर सक्सेना, जीआरडी इंटरनेशनल स्कूल के प्रधनाचार्य ए.जे. बटसर, श्रीमती साधना बटसर, सेंसेई गंगा मेहरा, सेंसेई हिना भट्ट, सेम्पई कंचन, सेम्पई कंचन बसेरा, अजय शर्मा, कुलदीप चंदेल सहित सभी खेल प्रेमी जनता ने बधाई देते हुए शुभकामनाएं दी।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.