16.2 C
London
Saturday, July 27, 2024

उद्योग भवन में मंडलीय सहकारी संगोष्ठी आयोजित 

- Advertisement -spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

भोंपूराम खबरी, रूद्रपुर। इंडियन फारमर्स फर्टिलाइजर कोआपरेटिव लिमिटेड (इफको) की ओर से मंडलीय सहकारी संगोष्ठी का आयोजन उद्योग भवन सभागार में किया गया। संगोष्ठी का शुभारंभ मुख्य अतिथि मुख्य कृषि अधिकारी अभय सक्सेना ने किया। साथ ही कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष सुभाष बेहड़ ने की।

इस अवसर पर मुख्य कृषि अधिकारी अभय सक्सेना ने कहा कि किसानों को आय बढ़ाने के लिए सकरात्मक सोच रखते हुए फसलों का विविधीकरण जरूरी है। फसल चक्र अपनाना किसानों के लिए लाभकारी है। कहा कि रासायनिक उर्वरकों का उपयोग उचित मात्रा में कर खेती तथा वातावरण को सुरक्षित एवं सशक्त बनाया जा सकता है।

विशिष्ट अतिथि राज्य विपणन प्रबंधक इफको एनके सिरोही ने इफको के नैनो नाइट्रोजन उर्वरक, नैनो जिंक उर्वरक तथा नैनो काॅपर उर्वरक के उपयोग के बारे में जानकारी दी। उन्होंने किसानों को यूरिया के स्थान पर नैनो नाइट्रोजन के उपयोग करने की सलाह दी।

इफ्फको के क्षेत्र प्रबंधक अजय पाल सिंह ने विपणन संबंधी जानकारी देते हुए इफको द्वारा किसान हित में चलाये जा रहे अनेक कार्यक्रमों की जानकारी दी। संगोष्ठी में इफको आम सभा प्रतिनिधि तथा जनपद की सभी सहकारी समितियों के अध्यक्ष सहित लगभग सैकड़ों लोगों ने प्रतिभाग किया। इस दौरान नरेन्द्र चौधरी, रोहित मंडल, सुरेश शर्मा, जगदीश सिंह, दीपनारायण मौर्य, ज्ञान सिंह चैहारन, राजेश्वर सिंह, हरप्रीत सिंह, जसविंदर सिंह आदि प्रमुख रूप से मौजूद थे।

Latest news
Related news
- Advertisement -spot_img

Leave A Reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Translate »