Wednesday, May 21, 2025

रुद्रपुर आगमन पर मंत्री रेखा आर्या का स्वागत करते भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष अनिल चौहान  

Share

भोंपूराम खबरी, रुद्रपुर। उत्तराखंड भाजपा सरकार में दूसरी बार मंत्री बनकर नगर पहुंची मंत्री रेखा आर्य का भाजपा कार्यकर्ताओं व महिलाओं ने फूल मालाओं से ढोल नगाड़े के साथ स्वागत किया।

कार्यकर्ताओं ने विभिन्न समस्याओं से भी मंत्री को अवगत कराया। मंत्री रेखा आर्य ने महिलाओं को जागरूक किया। बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ और बाल विकास योजनाओं के बारे में बताते हुए कहा कि भाजपा सरकार प्रदेश का विकास कर रही है। महिलाओं व बच्चों के लिए भी अनेक योजनाएं सरकार ने चला रखी हैं। उन योजनाओं का लाभ पात्र जनता तक पहुंचाएं। रेखा आर्य ने कहा कि भाजपा सरकार सबका साथ-सबका विकास-सबका विश्वास की धारणा लेकर चलती है।

स्वागत करने वालों में विधायक राजकुमार ठुकराल, भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष अनिल चौहान, सुरेश परिहार, दीपक गुलाटी, विवेक सक्सेना, राजकुमारी गिरी, रामपाल, राकेश सिंह, सुरेश कोली, ईश्वरी प्रसाद राठौर, ममता जल्होत्रा, भारत भूषण चुघ, धीरेंद्र मिश्रा, तुषार शर्मा आदि मौजूद थे।

Read more

Local News

Translate »