Saturday, April 26, 2025

आखिर कब बंद होगा भाजपा नेता का जुआघर 

Share

भोंपूराम खबरी, रुद्रपुर। जुए का अड्डा चलाने के कारण चर्चा में रहा भाजपा नेता कुछ दिन शांत रहने के बाद एक बार फिर से सुर्ख़ियों में है। हालाँकि अब इसने अपने जुएघर का अड्डा बदल लिया है। मगर पुलिस की नाक के नीचे इसके बेख़ौफ़ होकर अवैध काम करने से जनता भी हैरत में है तो सत्तारूढ़ पार्टी की भी बदनामी हो रही है।  लगभग एक महीने पहले आपके अपने वेब पोर्टल भोंपूराम में खबर प्रकाशित होने के बाद इस तथाकथित नेता ने अपने पुराने अड्डे को बदल दिया था क्योंकि पुलिस भी इस पर नजर बनाए हुए थी। पूर्व में जिस धर्म कांटे पर इसका जुए का कारोबार चलता था वह खबर प्रकाशित होने के बाद कुछ दिनों के लिए बंद कर दिया था। इस बीच पुलिस भी सख्त हो गयी थी। लेकिन जब इस भाजपा नेता ने पाया की पुलिस थोड़ी शिथिल पड़ गई है तो इसने एक नए अड्डे पर अपना जुए का कारोबार शुरू कर दिया है। बीते कई दिनों से आपकी अपने पोर्टल भोंपूराम की टीम इसकी निगहबानी कर रही थी और अब हमें पता लगा है किस शहर के कई मोअज्जिज लोग इसके जुआ घर पर रोजाना लाखों का जुआ खेलते हैं। बता दें कि दल बदलने में माहिर यह भाजपा नेता पूर्व में भी चर्चा में रहा रहा है जब इसने अपने नए प्रतिष्ठान का शुभारम्भ सरकार के एक काबीना मंत्री के हाथ करवाया था। दरअसल यह इसकी मोडस ऑपरेंडी है जिसमें यह पुलिस व प्रशासन को अपने सत्ता से रिश्ते दिखाता है और इसकी आड़ लेकर अपने काले धंधे को अंजाम तक पहुंचाता है। हमारी टीम को ज्ञात हुआ है कि शहर के रईस घरानों के बिगड़े हुए नवाब किसके अड्डे पर रोजाना जुआ खेलने इकठ्ठा होते हैं। यहाँ फ्लैश, 31 पत्ती और काट जैसे खेल होते हैं। हमें ये भी ज्ञात हुआ है कि भोंपूराम की तेम की पड़ताल के बारे में जब इसे पता चला तो इसने कुछ दिन से जुआघर बंद कर दिया है। लेकिन अवैध कमाई का शौक़ीन यह दलबदलू नेता ज्यादा दिन चुप नहीं बैठेगा। यह देखने योग्य होगा कि पुलिस इसको रेंज हाथ पकड़ने में कामयाब होती है या फिर दल बदलने में माहिर यह नेता सत्ता का रसूख दिखाकर अपने काले धंधे को यूं ही चलाता रहता है।

Read more

Local News

Translate »