Monday, August 31, 2026

महाशिवरात्रि पर मनमाने दाम पर बेचे जा रहे बेर

Share

भोंपूराम खबरी,रुद्रपुर। महाशिवरात्रि के त्योहार का फायदा उठाते हुए ठेले वाले मनमाने दामो पर बेर बेच रहे है।शहर में बेर 40 रुपये से लेकर 90 रुपये प्रति किलो के मूल्य पर बेचे जा रहे है।

त्योहारों के समय बाजार में फलों की अधिकता के साथ दामो में भी बढ़ोत्तरी हो जाती है। लेकिन दुकानदारों के भाव लगभग समान ही रहते है। पर इस बार बेर के दामों में ऐसा नहीं है।जितने दुकानदार उतने ही भाव। कहीं 50 तो कही 60 तो कही 80 से लेकर 90 रुपये प्रति किलो तक के मूल्य पर बेर बेचा जा रहा है। ये चढ़ाव केवल बेर में ही देखे जा सकते है। सिर्फ अंगूर 80 रुपये प्रति किलो को छोड़कर अमरूद, केला, संतरा जैसे फल 30 से 50 रुपये प्रति किलो के दाम पर बेचे जा रहे हैं।

Read more

Local News

Translate »