Monday, September 14, 2026

राज्य के हर थाने में लगेगी सेनटरी पैड मशीन, पुलिस वेलफेयर फंड से मिलेगा बजटः डा. अलकनंदा अशोक

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी, रुद्रपुर।अंतराष्ट्रीय महिला दिवस पर पुलिस लाइन में आयोजित दो दिवसीय कार्यक्रम को समापन हुआ। जिसमें विभिन्न प्रतियोगिता के विजयी प्रतिभागियों को उत्तराखण्ड पुलिस वाइफ्स् वेलफेयर एसोशिएशन (यूपीडब्लूडब्लूए) की अध्यक्षा एवं डीजीपी अशोक कुमार की पत्नी डा. अलकनंदा अशोक ने पुरूस्कार प्रदान किये।

मंगलवार को पुलिस लाइन में आयोजित कार्यक्रम में भाषण और पेटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। भाषण प्रतियोगिता का विषय समाज में महिलाओं की भूमिका था। भाषण प्रतियोगिता में प्राची कोहली ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वही रिया कार्की ने द्वितीय और शिवांगी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। पेंटिग प्रतियोगिता में गरिमा कुंवर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वही सौम्या ने द्वितीय, आयुषि ने तृतीय एवं उज्जवल ने चतुर्थ स्थान प्राप्त किया। इसके अलावा अनिका बिष्ट और हर्षिका जोशी को स्पेशल प्राइज दिया गया।                              राज्य के हर थाने में लगेगी सेनटरी पैड मशीन, पुलिस वेलफेयर फंड से मिलेगा बजटः डा. अलकनंदा अशोक

इस अवसर पर उत्तराखण्ड पुलिस वाइफ्स् वेलफेयर एसोशिएशन की अध्यक्षा डा. अलकनंदा अशोक ने कहा कि पुलिस परिवार की महिलाओं को पूरा ख्याल रखा जाएगा। उनसे तालमेल कर उनकी समास्याओं का भी समाधान किया जाएगा। उन्होने कहा कि राज्य के 156 थानो में वेडिंग मशीन लगाई जाएगी। जिसका व्यय वेलफेयर फंड से किया जाएगा। कहा कि बच्चो के लिए पुलिस लाइन में नर्सरी और एक कम्पयूटर सेंटर की स्थापना भी जाएगी। जिससे महिलाएं बच्चो को वहां सुरक्षित तौर पर छोड़कर अपनी ड्यूटी पूर्ण कर सके। कहा कि शिक्षा और स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। जिससे बच्चे शिक्षा और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक हो सके तथा उन्हे अच्छी शिक्षा और बेहतर मार्गदर्शन उनको प्राप्त हो सके। इलके अलावा महिला कर्मियो के लिए वेलफेयर के लिए कई अन्य महत्वपूर्ण कार्य भी किये जाएगे। इस दौरान दलीप सिंह कुंवर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक की पत्नी विनिता कुंवर, एसपी सिटी ममता बोहरा, प्रमोद कुमार एसपी सिटी काशीपुर की पत्नी ऐश्वर्या, क्षेत्राधिकारी बाजपुर दीपशिखा आदि उपस्थित रही।

 

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.